{"_id":"58021b5f4f1c1b691a28e421","slug":"students-created-a-tent-decorated-rangoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने बनाए तंबू, सजाई रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने बनाए तंबू, सजाई रंगोली
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sat, 15 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
शिविर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट गाइड परिसर में चल रहे तीन दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने तंबू बनाए और रंगोली सजाई। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 स्काउट् गाइड ने प्रतिभाग किया।
शिविर में स्काउट ट्रेनर रामखिलाड़ी वर्मा, राममोहन मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई और दीक्षा संस्कार संपन्न हुआ। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए स्काउट गाइड टेंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने शिविर में दी गई शिक्षा को बड़े मनोयोग के साथ ग्रहण किया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने जो सेवाभाव, अनुशासन और कौशल इस शिविर में प्रदर्शित किया है। उसे अपने जीवन में भी क्रियान्वित करेंगे।
इसके बाद कैंप फायर का कार्यक्रम हुआ। बाद में शिविर के औपचारिक रूप से समापन की घोषणा की। शिविर में स्काउट गाइड के तहत छात्र-छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा, सहित आपदा काल के दौरान मानव सेवा और विभिन्न किस्म का प्रशिक्षण प्रदान किया। समापन पर प्रशिक्षकों ने कहा कि आपात स्थिति में गाइड्स अपने रहने की व्यवस्था कर सकते हैं। इससे उनके मन में आपसी सद्भाव उत्पन्न होता है। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।