फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Student brutally thrashed in school in Mainpuri

Mainpuri: स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई, शिक्षक ने काट कर फेंकने की दी धमकी, पीड़ित परिजनों ने दी तहरीर

Wed, 09 Aug 2023 09:56 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 09 Aug 2023 09:56 PM IST
सार

बुधवार को छात्र जब स्कूल गया तो एक अध्यापक ने काट कर फेंकने की धमकी दे डाली। पीड़ित परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Student brutally thrashed in school in Mainpuri
स्कूल में छात्र की बेरहमी से पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में शहर के जेल चौराहा के पास स्थित एक निजी स्कूल में एक छात्र की शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई की। कई दिनों तक वह सही से लेट भी नहीं सका। बुधवार को छात्र जब स्कूल गया तो एक अध्यापक ने काट कर फेंकने की धमकी दे डाली। पीड़ित परिजन ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

 


कोतवाली क्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी निवासी अनुपम देवी का 9 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष राज जेल चौराहा के पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। आरोप है कि 4 अगस्त को किसी बात पर कहासुनी के बाद एक शिक्षक ने उत्कर्ष की बेरहमी से पिटाई की। जिस कारण खाना खाने और लेटने में उसे परेशानी हुई। उसके शरीर पर पिटाई के निशान भी हैं। 

विज्ञापन

 

बुधवार को छात्र जब दोबारा स्कूल गया तो वहां मौजूद एक अध्यापक ने कहा कि ज्यादा शिकायत करोगे तो काट कर बाहर फेंक दूंगा। इस बारे में छात्र ने परिजन को बताया तो उसे लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। शिक्षकों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed