फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Student beaten up in school teachers in trouble police filed case

UP: स्कूल में छात्र की पिटाई, मुश्किल में पड़ गए शिक्षक; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sun, 02 Feb 2025 03:47 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Feb 2025 03:47 PM IST
सार

छात्र ने पुलिस में शिकायत की। कहा कि जान से मारने की भी धमकी दी है। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Student beaten up in school teachers in trouble police filed case
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बेवर के थाना क्षेत्र के गांव कांसेपुर स्थित सुभाष चंद्र इंटर काॅलेज में प्रबंधक और शिक्षक ने 12वीं के एक छात्र की पिटाई कर दी। छात्र ने पूर्व की रंजिश के चलते पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव धुबिया के रहने वाले शिवओम दुबे ने थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि वह कांसेपुर स्थित सुभाष चंद्र इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है। शनिवार को स्कूल प्रबंधक सुभाष चंद्र यादव और शिक्षक रमाकांत ने पूर्व के विवाद को लेकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


विरोध करने पर दोनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। कुछ समय पहले उनके भाई से भी आरोपियों की कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश को लेकर शनिवार की सुबह उन्हें पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल कराने के बाद आरोपी स्कूल प्रबंधक और शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed