{"_id":"58ca86124f1c1b6a3732c3d9","slug":"strike-of-post-workers-strikes-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज बाधित
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
डाक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज बाधित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिले के डाक कर्मी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते डाक विभाग का कामकाज प्रभावित हुआ। डाकघरों में लेनदेन के लिए पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया था। आह्वान के चलते जिले के एक प्रधान डाकघर, 20 उप डाकघर, एक मंडलीय कार्यालय के कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल पर चले गए। डाक कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित हुआ। खातों से लेनदेन करने पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। डाककर्मियों ने प्रधान डाकघर पर प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए एमपी सिंह ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को शीघ्र लागू किया जाए। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पेंशन तथा परिवार पेंशन लागू किया जाए। अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों की पांच प्रतिशत सीमा समाप्त की जाए। सभी कैडर के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।
आरएस पाल ने कहा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पांच प्रमोशन लागू किया जाए। नोटबंदी के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों द्वारा अवकाश के दिनों में किए गए काम का पूरा वेतन दिया जाए। सरकारी कार्यालयों में प्राइवेटेशन, आउटसोर्सिंग, डाउन सोर्सिंग बंद किया जाए। सीवीएस और सीएसआई में आ रही समस्याओं का निराकरण किया जाए। कृपाशंकर, संदीप कुमार, सोबित, जयपाल, रजनीश, विजेंद्र, अवधेश, नवाब सिंह, विनय, पुनीत, संधेश, विकास, प्रवीन आदि मौजूद थे।