{"_id":"6a149363cff183f8030ce041","slug":"strict-action-should-be-taken-against-those-who-raped-the-student-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-160010-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई
विज्ञापन
फोटो 11 कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जनपद महोबा में नीट की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। एडीएम न्यायिक राजेश चंद्रा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि महोबा में नीट की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना निंदनीय है। घटना को अंजाम देने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। संबंधितों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मांग की कि छात्रा के परिजन को सुरक्षा के साथ ही समुचित आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाए। भीमसेन कठेरिया ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के आह्वान पर जनपद स्तर पर प्रदर्शन कर कांग्रेसी राज्यपाल के नाम ज्ञापन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हैं उन पर कठोर कार्रवाई हो नहीं तो कांग्रेस आगे बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।
इस अवसर पर नवीन शर्मा, दीपचंद्र भारतीय, वीरराज सिंह कश्यप, राहुल कठेरिया, अनुपम शाक्य, हिमांशु, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।