फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Street theater spoof on the drug

नुक्कड़ नाटक में नशाखोरी पर कटाक्ष

Wed, 18 Mar 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 18 Mar 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Street theater spoof on the drug
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के निर्देशन में नगर में कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। ‘एवांट माइ एकेडमी’ के कलाकारों ने नशा और नींद की हालत में वाहन न चलाने का संदेश दिया। इससे प्रतिवर्ष लाखों लोगों की मौत होती है।
विज्ञापन


बुधवार को एआरटीओ कार्यालय के बाहर नुक्कड़ नाटक का उद्घाटन करते हुए एआरटीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि यदि यातायात नियमों का पालन किया जाए तो दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए हम सभी को जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन


एकेडमी के कलाकारों ने नगर के ईसन नदी तिराहा, राधारमन रोड, भांवत चौराहा के समीप, नगर पालिका परिसर, फूलबाग आदि स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किए। ग्रुप के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया कि नशा न केवल दुर्घटनाओं को बढ़ाता है बल्कि जीवन के लिए भी हानिकारक है। ग्रुप के कलाकारों में मनीषा भट्ट, राजन, राकेश, अभिनय, अनुज कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed