{"_id":"58d55c444f1c1ba06e1a47bc","slug":"stop-payments-if-there-is-no-disposal-of-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का निस्तारण न होने पर वेतन रोकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का निस्तारण न होने पर वेतन रोकें
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
शिकायतों का निस्तारण न होने पर वेतन रोकें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील, थानों, विकास खंडों में जनता की शिकायतों का समयबद्ध तथा गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए। चेकिंग के दौरान किसी के साथ अभद्रता न की जाए। चिकित्सक ड्यूटी के दौरान प्रापर ड्रेस में रहें। शिकायतों का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों का वेतन रोका जाए। यह निर्देश आयुक्त आगरा मंडल ने समीक्षा बैठक में दिए।
विकास भवन के अंबेडकर सभागार में शुक्रवार को समीक्षा बैठक में आयुक्त चंद्रकांत ने कहा अभियान चलाकर सार्वजनिक भूमि से तत्काल अवैध कब्जे हटाए जाएं। महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। दो माह पूर्व शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में जिले का पहला नंबर था अब पांचवां है। अधिकारी निरीक्षण में संयमित भाषाशैली और शालीनता का व्यवहार करें। 15 दिन में दोबारा समीक्षा होगी। डीआईजी एमके मिश्रा ने कहा पुलिस का जनता से 24 घंटे का नाता है। पुलिस जन शिकायतों के प्रति संवेदनशील बने। धार्मिक स्थलों, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें। गोकशी पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए। बिना कारण के किसी भी व्यक्ति को थाने में न रोका जाए। थाने में अकारण कोई व्यक्ति पाया गया तो थानाध्यक्ष को जिम्मेदार मानकर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, एसपी सुनील कुमार सक्सेना, एडीएम एके श्रीवास्तव, एएसपी शिष्य पाल सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
समाज कल्याण कार्यालय का निरीक्षण
आयुक्त ने समीक्षा के बाद समाज कल्याण कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में मिले फरियादियोें से उनकी परेशानी पूछी। कर्मचारियों को समस्या का तत्काल निराकरण करने को कहा। अधिकारियों से कहा वह प्रतिदिन कर्मचारियों की मानीटरिंग भी करें।