फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Stealing millions from Mandi garlic, stirring outrage

मंडी से लाखों का लहसुन चोरी, भड़का आक्रोश

Tue, 05 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 05 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Stealing millions from Mandi garlic, stirring outrage
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करहल रोड स्थित नवीन मंडी से चोरों ने बीती रात 80 लहसुन के पैकेट चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह जानकारी होने पर गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा काटा और नारेबाजी करते हुए मंडी गेट पर ताला डाल दिया। व्यापारियों का कहना था कि यहां तैनात होमगार्डों की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। सूचना मिलने पर एसओ मय फोर्स के पहुंच गए और जल्द ही चोरी का खुलासा कर माल बरामद किए जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर चार घंटे बाद व्यापारियों ने मंडी का ताला खोला।
विज्ञापन


कस्बा निवासी लहसुन व्यापारी विजनेश कुमार की मंडी में सात नंबर की दुकान है, जिसमें रखे 80 पैकेट लहसुन के सोमवार रात चोरों ने पार कर दिए। मंगलवार सुबह विजनेश जब मंडी पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। खबर लगने ही अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए और आक्रोश जताते हुए हंगामा काटा। साथ ही नारेबाजी करते हुए सुबह लगभग आठ बजे मंडी गेट पर ताला डाल दिया। विजनेश के अनुसार चोरी गए लहसुन की कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। थाना पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके समझाने पर व्यापारियों ने लगभग चार घंटे बाद दोपहर 12 बजे के बाद मंडी गेट पर डाला गया ताला खोल दिया। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर माल बरामद करने के साथ ही आरोपी जेल भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन


चार घंटे तक बंद रही आवाजाही
व्यापारियों द्वारा मंडी गेट पर ताला डाले जाने से चार घंटे तक मंडी में आवाजाही बंद रही। किसान मंडी में न तो आ सके और न ही उनका माल खरीदा गया। बाद में मंडी खुलने पर माल खरीदा और बेचा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्डों पर लगाए आरोप
आक्रोशित व्यापारियों ने थाना प्रभारी के सामने होमगार्डों पर आरोप लगाए। कहा कि मंडी में चार होमगार्ड की तैनाती है। यह होमगार्ड शाम ढलते ही पल्लेदारों के साथ शराब पीते हैं। मंडी में सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं होता है। इसी के चलते यह घटना हुई है। 


जांच के बाद होगी कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि होमगार्ड की गतिविधियों की जांच कर दोषी पाए जाने पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। मंडी स्थल पर एक दरोगा और दो सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। व्यापारियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed