{"_id":"18e0408b540c56f502e6031e670413cf","slug":"stadium-team-won-exciting-cricket-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम इलेवन को 57 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम इलेवन को 57 रनों से हराया
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री चित्रगुप्त महाविद्यालय नगला जुला के मैदान पर चल रही शहीद स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में सिंह क्रिकेट क्लब ने जूनियर स्टेडियम इलेवन को 57 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सौरभ चौहान को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
गुरुवार को सिंह क्रिकेट क्लब के कप्तान अनूप भदौरिया ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 25 ओवर में 161 रन बनाए। मुनेश ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर अर्द्धशतक लगाया। सौरभ चौहान ने 37 ओर बॉबी ने 13 रन बनाए। जूनियर स्टेडियम इलेवन की ओर से सचिन ने तीन, प्रशांत, अजय और आकाश ने दो-दो तथा अमन ने एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी जूनियर स्टेडियम इलेवन की टीम 104 रन बनाकर आल आउट हो गई। यश चौहान ने संघर्ष करते हुए पंाच चौके की मदद से 52 रन बनाए। टीम की ओर से अमन ने 23 रन और रामू ने 11 रनों का योगदान दिया। सिंह क्लब की ओर से सचिन ने तीन, सौरभ चौहान ने दो, बॉबी तथा सौरभ कठेरिया ने एक-एक सफलता अर्जित की। मैच में अंपायरिंग मोहन और गौरव चौहान ने की। स्कोरिंग सीटू राजावत ने तथा कमेंट्री अरविंद चौहान ने की। अनुज चौहान ने सौरभ चौहान को मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर प्राचार्य डाक्टर राकेश रवि, सीपी सिंह, संजय चौहान, संजीव सक्सेना, पवन, दीपक, गौरव राठौर, सीटू राठौर आदि मौजूद रहे।