फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Stabbed wife after being stopped from drinking alcohol.

Mainpuri News: शराब पीने से रोका तो पत्नी पर चाकू से किए वार

Fri, 12 Jun 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Fri, 12 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Stabbed wife after being stopped from drinking alcohol.
फोटो4 महिला को चाकू मारने की घटना के बाद जांच करते फोरेंसिक टीम के कर्मी। संवाद
मैनपुरी। कई बार मना करने के बाद भी पति ने शराब पीना नहीं छोड़ा। शुक्रवार को वह रोक-टोक से आग बबूला हो गया। दोपहर को गली से गुजर रही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। पत्नी को मरा हुआ समझ कर वहां से भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहां से पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। हमलावर पति कोतवाली पुलिस की हिरासत में है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला ककरैया निवासी 28 वर्षीय मोना शुक्रवार दोपहर को पति राजवीर उर्फ गुड्डू को ढूंढने के लिए कृष्णा टाॅकीज के बगल वाली गली से गुजर रही थी तभी सामने पति आ गया। पत्नी को सामने देखते ही आग बबूला हो गया और हाथ में लिए हुए चाकू से मोना के पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में वार करने लगा। चीखते हुए मोना गली में लहूलुहान होकर गिर गई। महिला की चीख सुन आसपास के लोग घटनास्थल की ओर भागे। हमलावर मोना को मरा हुआ समझ कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पुलिस ने हमलावर पति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed