{"_id":"5717bf104f1c1b13538b48bb","slug":"spread-the-third-day-i-anjani-silence","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीसरे दिन भी अंजनी में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी अंजनी में पसरा रहा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी अंजनी में पसरा रहा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम अंजनी में बवाल के तीसरे दिन भी पुलिस उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए दविश देती रही। दविश के कारण गांव में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं 25 नामजद और 30-35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना बिछवां क्षेत्र के ग्राम अंजनी में सोमवार की सुबह शीलू की करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कुरावली-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगाकर जमकर बवाल कर एसपी पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई के बाद उपद्रवी घरों से भाग गए। बुधवार को तीसरे दिन भी गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। बवाल को लेकर बिछवां एसओ ने भी 25 नामजद और 30-35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा कि बवाल की सूचना पर थाना पुलिस जब जाम लगाए लोगों को समझाने पहुंची तो उपद्रवियों ने पुलिस से अभद्रता करते हुए पत्थरबाजी की। अधिकारियों पर फायरिंग की। थानाध्यक्ष ने राहुल, विपिन, अतुल, अजंट सिंह, पंकज, बंटी, जग्गू, सत्यपाल, अवधेश, टिंकू, लवलेश, अजय, टीटू, राहुल, दीपू, नवदीप, सुबोध, संदीप, धनीराम, अवनीश, अवनीश, अवधेश, प्रवेश, विवेक, नीरज समेत 30-35 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार अवधेश, लवलेश और टिंकू को जेल भेजा है। वहीं पुलिस की कार्रवाई से डरे उपद्रवी तीसरे दिन भी घरों में वापस नहीं लौटे हैं।