{"_id":"6930a10ab170fde8a2096e30","slug":"spices-become-expensive-but-the-taste-of-the-mid-day-meal-plate-remains-intact-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-149891-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: महंगे हुए मसाले, मिड डे मील की थाली का स्वाद बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: महंगे हुए मसाले, मिड डे मील की थाली का स्वाद बरकरार
Thu, 04 Dec 2025 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से तेल मसालों के साथ सब्जियों के दाम बढ़े हैं, लेकिन इसके बाद भी जिले में मध्यान्ह भोजन की थाली का स्वाद बरकरार है। शिक्षाधिकारियों की पहल और प्रधानाध्यापकों के सहयोग से बच्चों को मानक के अनुसार एमडीएम मिल रहा है। जिले के 238 कंपोजिट, 1358 प्राथमिक, 313 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही 53 सहायता प्राप्त और 12 राजकीय कॉलेजों में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए मध्यान्ह भोजन योजना संचालित है। इस योजना के तहत जिले में 1.17 लाख छात्र-छात्राओं को मध्यान्ह भोजन दिया जाता है। प्रत्येक दिन के लिए अलग-अलग भोजन की व्यवस्था है। पिछले कुछ दिनों से तेल, मसालों के साथ ही हरी सब्जी के दामों में 15 से 20 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन बीएसए दीपिका गुप्ता के आदेश और प्रधानाध्यापकों के सहयोग से जिले के स्कूलों में बच्चों की मध्यान्ह भोजन योजना की थाली पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। यहां सरकारी मानक के अनुसार बच्चों को भोजन दिया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय महुअन की प्रधानाध्यापिका किरन शाक्य ने बताया कि शासन से एमडीएम की बढ़ी हुई दरें लागू हो गईं हैं, अब किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि मई से कन्वर्जन कॉस्ट की धनराशि बढ़ा दी गई है अब एमडीएम में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आ रही है। बीएसए दीपिका गुप्ता का कहना है कि शासन की मंशा के अनुसार जिले के सभी स्कूलों में एमडीएम संचालित किया जा रहा है। मई में कन्वर्जन कॉस्ट में वृद्धि की गई है, जिसे जिले में लागू कर दिया गया है। प्राथमिक स्तर पर 6.78 रुपये और जूनियर स्तर पर 10.17 रुपये प्रतिछात्र के हिसाब से कन्वर्जन कॉस्ट जारी की जा रही है। अगस्त और सितंबर की धनराशि जल्द प्रधानाध्यापकों के खातों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन