{"_id":"6a2850c822cce1523705828c","slug":"spark-caused-fire-household-items-burnt-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160843-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चिंगारी से लगी आग, घरेलू सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चिंगारी से लगी आग, घरेलू सामान जला
Tue, 09 Jun 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा। वाल्मीकि मोहल्ला स्थित एक घर में बिजली के तार से निकली चिंगारी की वजह से आग लग गई। जब तक परिजन को जानकारी हुई। तब आग घर में फैल चुकी थी, गृहस्वामी ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। इसमें घरेलू सामान आदि जल गया।
थाना किशनी क्षेत्र के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी चंदन मंगलवार दोपहर काम से लौट कर घर आए थे। इस बीच छत पर बिजली के तार से निकली चिंगारी ने वहां रखे घरेलू सामान को चपेट में ले लिया। जब तक आग लगने की जानकारी हुई तब तक आग कमरे तक पहुंच चुकी थी। चंदन व परिजन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
सभी ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। पानी व मिट्टी आदि डाल कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। पीड़ित ने बताया कि छत पर रखा घरेलू सामान जल गया। संवाद