फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SP Singh Baghel arrived in court of District Judge Sudhir Kumar in Mainpuri hearing of murderous attack case

मैनपुरी पहुंचे एसपी सिंह बघेल: जानलेवा हमले के मामले में थी गवाही, विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुआ था हमला

Wed, 28 Feb 2024 01:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 01:03 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल मैनपुरी कोर्ट पहुंचे। यहां जानलेवा हमले के मामले में उनकी गवाही थी। मामले की सुनवाई जिला जज सुधीर कुमार की कोर्ट में हुई। 

विज्ञापन
SP Singh Baghel arrived in court of District Judge Sudhir Kumar in Mainpuri hearing of murderous attack case
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल मैनपुरी कोर्ट पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे। यहां वह अपने काफिले में जानलेवा हमले के मामले की सुनवाई के लिए आए। उन पर विधानसभा चुनाव 2022 में करहल से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के दौरान हमला हुआ था। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बुधवार को जिला जज के न्यायालय में गवाही देने पहुंचे। रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री ने ही थाना करहल में दर्ज कराई थी। डीजीसी फौजदारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री की जिला जज सुधीर कुमार के सामने गवाही कराई। उनकी गवाही पूरी होने के बाद मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख तय की गई है।

विज्ञापन


मामला करहल विधानसभा क्षेत्र में हुए चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमले का है। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल विधानसभा चुनाव में करहल सीट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में थे। जनसंपर्क के लिए जा रहे केंद्रीय मंत्री के काफिले पर कबरई के पास जानलेवा हमला किया गया था। फायरिंग करके काफिले में शामिल वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। केंद्रीय मंत्री ने थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मुकदमे की सुनवाई जिला जज के न्यायालय में की जा रही है। जिला जज न्यायालय में 10 अक्तूबर 2023 को उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी थी। 28 मार्च की तारीख अगली गवाही के लिए तय की गई थी। बुधवार को मुकदमे की सुनवाई में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल गवाही देने के लिए जिला जज के न्यायालय में पहुंचे। उन्होंने जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा के माध्यम से न्यायालय में गवाही दी। गवाही पूरी होने के बाद मुकदमे में अगली गवाही के लिए 16 मार्च की तारीख तय कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला

विधानसभा चुनाव के दौरान 15 फरवरी 2022 को केंद्रीय मंत्री काफिले के साथ कबरई से अतीकुल्लापुर जा रहे थे। कबरई के पास उनके काफिले पर फायरिंग और पथराव करके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। केंद्रीय मंत्री द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने उमाकांत यादव, विनोद कुमार, बीटू यादव, नीरज, सौरभ उर्फ टिल्लू निवासी नगला बदा थाना करहल के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में भेजी है। पांचों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।

दीवानी में वकीलों से मिले केंद्रीय मंत्री

जिला जज के न्यायालय में गवाही देने के बाद केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भाजपा नेता प्रभात चतुर्वेदी एडवोकेट के चेंबर में पहुंचे। उन्होंने लोकसभा चुनाव २०२४ के संबंध में भाजपा नेता से वार्ता की। अजय कृष्ण पांडेय, वैभव चतुर्वेदी, संजीत गौड़, पवन मिश्रा से भी मुलाकात की। दीवानी में वकीलों से मिलने के बाद वह आगरा के लिए चले गए।

प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी भाजपा

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। तीन चार सीटों पर ही लड़ाई होगी। उन पर भी जीत भाजपा की ही होगी। केंद्रीय मंत्री बुधवार को दीवानी परिसर में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।



उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में सही तस्वीर सामने आ चुकी है। सपा का जनाधार खिसक रहा है। सपा के विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिए हैं। इस बार भाजपा मैनपुरी लोकसभा सीट भी जीतेगी। सपा से प्रदेश के लोगों सहित सपा के विधायकों का भी मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम विश्व पटल पर चमकाया है। मैनपुरी से कौन प्रत्याशी होगा यह हाईकमान तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed