{"_id":"6900c017e6999fd0670052b8","slug":"sp-mp-dimple-yadav-commented-on-sir-of-election-commission-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 'देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात', सांसद डिंपल यादव बोलीं- एसआईआर से किया जा रहा जनता को गुमराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात', सांसद डिंपल यादव बोलीं- एसआईआर से किया जा रहा जनता को गुमराम
Tue, 28 Oct 2025 06:40 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:40 PM IST
सार
सपा सांसद ने कहा कि सरकार अब समझ चुकी है कि वह जा रही है। सरकार देश में शिक्षा तथा बेरोजगारी पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों द्वारा जमीन कब्जाई जा रही है।
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सहित देश के हालात खराब हैं। देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात बने हुए हैं। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज को हर तरह से दबाया जा रहा है। बिहार के फीडबैक से सरकार डरी हुई है। देश में महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम के भाग लेने के बाद सांसद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सीबीआई, ईडी, चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा सरकार की मंशा साफ नहीं है। एसआईआर कराने के नाम पर सरकार देश भर में दहशत का माहौल बना रही है। जनता को एसआईआर के माध्यम से गुमराह किया जा रहा है। सरकार अब समझ चुकी है कि वह जा रही है। सरकार देश में शिक्षा तथा बेरोजगारी पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों द्वारा जमीन कब्जाई जा रही है। आने वाली लड़ाई में लोग सपा का साथ दें।
उन्होंने कहा कि किसान खाद के लिए जूझ रहा है। मंडियों में किसानों का धान बहुत कम कीमत पर खरीदा जा रहा है। शिकायतों की सुनवाई नहीं होने से किसान परेशान है। उन्होंने सवाल उठाया कि देश में एसआईआर कराने के पीछे चुनाव आयोग का मकसद क्या है। आयोग किसको लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। विधायक करहल तेजप्रताप यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, इबराज मंसूरी, निशायरा बेगम, योगेश कठेरिया, संजय यादव, गुलज़ार मास्टर, गोपाल दास लोधी, डॉ आलोक शाक्य मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन