{"_id":"6bb41ad6f8f93bac121e51ce1c061870","slug":"solar-light-lohia-accommodation-jagmgaange-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट से जगमगाएंगे लोहिया आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट से जगमगाएंगे लोहिया आवास
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया आवासों में रहने वालों को रात में अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा। आवासों को रोशन करने के लिए बिजली के कनेक्शन की जगह सोलर लाइटें लगवाई जा रही हैं। जिले में दो वर्षों में बने 1352 लोहिया आवासों को रोशन किया जा रहा है।
जिले में वित्तीय वर्ष 2012-13 में 785 और वित्तीय वर्ष 2013-14 में 567 लोहिया आवास बनाए गए हैं। इन आवासों के पूर्ण होने के बाद अब रोशन किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शासन स्तर से अधिकृत की गई आरईआईएल संस्था राजस्थान द्वारा आवासों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
कार्यदायी संस्था को अति शीघ्र लोहिया आवासों में संयंत्र स्थापित कर आवास रोशन करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य की प्रगति जांचने के लिए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। खंड विकास अधिकारी रोशन होने वाले आवासों की जांच करेंगे। यदि कार्य में कोई लापरवाही हुई है तो कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट डीडीओ और पीडी को भेजेंगे।
विज्ञापन
बच्चे के कमरे में भी लगेगी लाइट
इन आवासों को रोशन करने के लिए तीन-तीन वाट की तीन एलईडी लाइट लगवाई जा रही हैं। इनमें से एक लाइट घर में, दूसरी बच्चे के कमरे में और तीसरी रसोई घर में लगवाई जा रही है। 120 वॉट का पैनल और 110 एएच की बैटरी वाले इस संयंत्र से लोहिया आवासों को बिना बैटरी चार्ज किए 48 घंटे तक रोशन किया जा सकेगा।
यह बरतें सावधानी
- बैटरी में प्रत्येक छह माह में पानी डालें
- तार जुडे़ स्थान पर सफेदी आने पर गर्म पानी से साफ कर ग्रीश लगाएं
- तार को बीच में काटकर कोई अन्य संयंत्र न जोड़ें
- निर्धारित क्षमता से अधिक के उपकरणों का प्रयोग न करें
- कोई खराबी होने पर तत्काल संबंधित संस्था को जानकारी दें
मोबाइल चार्ज करने को नहीं जाना होगा बाहर
आज गरीब हो या अमीर हर वर्ग में मोबाइल का क्रेज बढ़ रहा है। लोहिया आवासों में भी इसे देखते हुए सौर ऊर्जा संयंत्र में मोबाइल चार्ज करने के लिए भी शॉकिट लगाया गया है।
लोहिया आवास पूर्ण होने पर ही सोलर संयंत्र स्थापित कराने के निर्देश हैं। 30 हजार रुपये की लागत से संयंत्र की स्थापना कराई जाती है। जनपद में 1352 आवास पूर्ण हो गए हैं। इन्हें शीघ्र रोशन करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं।
- राकेश रंजन, प्रभारी परियोजना निदेशक डीआरडीए