{"_id":"586a93184f1c1b0052158a53","slug":"slr-cartridges-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएलआर के कारतूस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएलआर के कारतूस मिले
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसएलआर के कारतूस मिले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में भाजपा नेता समेत दो लोगों की हत्या करने के बाद मारे गए नवनीत नेहरा का मोदीनगर में थाने में कोई रिकार्ड नहीं है, वह आसपास के जिलों में क्राइम करता था। उसके मारे जाने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गांव में सन्नाटा पसरा है और घरवाले मैनपुरी के लिए रवाना हो गए हैं।
बता दें कि रविवार को मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र में भाजपा नेता मदन चौहान और उसके पेट्रोल पंप के सेल्समैन जय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस का दावा है कि बदमाशों में शामिल मोदीनगर के गांव बिसोखर निवासी नवनीत नेहरा को घटना के दौरान मदन चौहान की ओर से की गई क्रास फायरिंग में गोली लगी थी, बाद में उसे घायल हालत में लेकर भागने से बचने के लिए बदमाशों ने उसे मार दिया और शव फेंक दिया था। रविवार रात उसके मारे जाने की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची। गांव में सन्नाटा पसर गया। सोमवार को उसके मकान पर ताला लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि नवनीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। अन्य दोनों भाई लोकी और पप्पू सीधे सादे किसान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नवनीत गांव में काफी कम आता था। अक्सर बाहर ही रहा करता था। उधर, मोदीनगर कोतवाली में नवनीत का आपराधिक इतिहास बताता है कि नवनीत ने मोदीनगर मेें किसी वारदात को अंजाम नहीं दिया था। अधिकतर वारदात उसने हाफिजपुर थाना क्षेत्र में की थी। इसके अलावा पिलखुवा, खरखौदा मेरठ और गाजियाबाद कविनगर थाने में उसके विरुद्ध धारा 394 का मामाला दर्ज है। आपराधिक इतिहास के मुताबिक 2010 में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। मोदीनगर कोतवाली इंसपेक्टर ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि बदमाश का आपराधिक इतिहास अधिकारियों के मार्फत मैनपुरी जिला पुलिस को भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर में मिलीं दो गोली
थाना दन्नाहार क्षेत्र के घिटौली स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार को भाजपा नेता की हुई हत्या के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने शरीर के अंदर से दो गोलियां बरामद कीं। ये गोलियां 315 बोर की बताई जा रही हैं। शरीर के अन्य हिस्सों में लगी गोलियां शरीर को चीरती हुई बाहर निकल गई थीं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट यह भी बताती है कि शरीर के निचले भाग में भी गोली मारी गई थी। जो पेट को चीरती हुई बाहर निकल गई। हत्या बेहद वीभत्स तरीके से की गई है।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने
घटना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। जानकारी के अनुसार पुलिस को केबिन से पिस्टल के आठ कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा बदमाशों के पास 315 बोर के दो तमंचा, 32 बोर की तीन पिस्टल, 12 बोर की दोनाली बंदूक, नेता से लूटी गई 315 बोर की राइफल बरामद हुई है। इसके अलावा भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुई है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच शुरू कर दी है।
एसएलआर के कारतूस मिले
पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो मौके से पुलिस को एसएलआर का एक कारतूस और कई खोखे भी मिले हैं। वहीं बदमाशों से पुलिस को दो पिस्टल, दो तमंचे, एक दोनाली बंदूक और एक भाजपा नेता की राइफल मिली है। एसएलआर के कारतूस मिलने से पुलिस में खलबली मची हुई है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस को एसएलआर नहीं मिली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों के और साथी तो जिले में नहीं हैं। एक संभावना यह भी है कि एसएलआर के बोर का तमंचा बदमाशों ने इस्तेमाल किया हो।
जेल में भी खंगाले जा रहे रिकार्ड
भाजपा नेता की हत्या में नामजद किए गए इटावा जेल में बंद शातिर गुड्डू और पिता शिवनाथ सिंह से बीते एक माह से मिलने वालों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इस दौरान कौन-कौन लोग उससे मिले, उनका आपराधिक इतिहास की जानकारी जा रही है। पुलिस का मानना है कि जेल से गुड्डू ने इस पूरे घटनाक्र की साजिश रची थी।
भाजपा नेता चौहान की गमगीन माहौल में अंत्येष्टि
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मदन चौहान की सोमवार को उनके पैतृक गांव मकरंदपुर में गमगीन माहौल में अंत्येष्टि कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद सुबह उनका शव गांव स्थित निवास पर लाया गया। पार्टी नेताओं सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासियों ने वहां पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। पारिवारिक श्मशान स्थल पर उनकी अंत्येष्टि की गई। बताते चलें कि चौहान जिले के काफी प्रभावशाली भाजपा नेता थे और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वह करहल से पार्टी के संभावित प्रत्याशी भी माने जा रहे थे।