फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sisters drowning in canal in Mainpuri younger brother could not save them told with his own eyes

आंखों के सामने डूब गईं बहनें: देखता रहा छोटा भाई... बचा भी न सका मासूम; मंजर देख समाई दहशत

Mon, 22 Jul 2024 07:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 07:46 PM IST
सार

छोटा भाई देखता रहा और बहनें आंखों के सामने डूब गईं। वह उन्हें बचा भी न सका। मंजर देखने के बाद उसके अंदर दहशत समाई है। 

विज्ञापन
Sisters drowning in canal in Mainpuri younger brother could not save them told with his own eyes
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में माता-पिता को खेत से खाना देने के बाद लौट रही बहनों के साथ छोटा भाई हमाज भी था। वह घटना का चश्मदीद भी है। उसके सामने ही दोनों बहनें रजबहा में डूब रहीं थी। लेकिन, मासूम उनकी मदद नहीं कर सका। उसने भागते हुए शोर मचाया। लोगों से मदद मांगी। तब खेत में काम कर रहे लोगों को जानकारी हुई। जब तक बच्चियों को बाहर निकाला गया। उनकी सांसे थम चुकीं थीं।

विज्ञापन


बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव दिहुली निवासी इनायत अली के दो पुत्रियां रहनुमा, साजिया और एक पुत्र सात वर्षीय हमाज है। सोमवार को इनायत पत्नी रुकसारा के साथ खेत पर मूंगफली तोड़ रहे थे। तब वहां उनके साथ पुत्र भी मौजूद था। बेटियां जब खाना देकर जाने लगी तो हमाज भी उनके साथ घर की ओर चल दिया। 

विज्ञापन

रास्ते में रजबहा में गिरी बहनों को देख हमाज मदद तो नहीं कर सका। लेकिन, उसने बहनों को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। दौड़ कर एक खेत के पास गया। वहां काम कर रहे किसानों को बहनों डूबने के बारे में बताया। इसके बाद माता पिता को बताने के लिए चला गया। जब तक लोग रजबहा के पास मदद के लिए पहुंचे और दोनों बच्चियों को बाहर निकाला। 

तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बहनों के शव देख हमाज की आंखों से आंसू बहने लगे। माता-पिता के आंसू भी बेटियों की मौत के बाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बहनें हमाज का बेहद ख्याल रखती थीं। वह अधिकतर समय उनके साथ ही बिताता था।

विज्ञापन

बुलडोजर की खोदाई से हुआ गहरा गड्ढा

रजबहा में डूबने से दो बच्चियों की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि चार दिन पहले बुलडोजर से रजबहा की खोदाई हुई थी। जिस कारण से वहां गहरा गड्ढा हो गया था। इसी गहरे गड्ढे में चले जाने की वजह से बच्चियों की मौत हुई है। रजबहा में इतना गहरा गड्ढा खोदा गया और निकाली गई मिट्टी का कोई पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed