{"_id":"577d0bc14f1c1bd7497fa0b7","slug":"silver-foil-a-record-surge-of-rs-2155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमकी चांदी, 2155 रुपये का रिकार्ड उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमकी चांदी, 2155 रुपये का रिकार्ड उछाल
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
चांदी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजार में मजबूती के चलते चांदी की चमक बीते 28 माह में रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। लगातार हो रही इस बढ़ोत्तरी से व्यापारी खासा मुनाफा कमाएंगे। मैनपुरी के सराफा बाजार में चांदी के भाव में आई तेजी का असर साफ देखने को मिला। व्यापारियों की मानें जिन व्यवसायियों ने तेजी से पहले चांदी का स्टाक कर लिया है। वो निश्चित तौर पर फायदा उठाएंगे।
चांदी के भाव में बुधवार को आई तेजी का असर सराफा बाजार में भी नजर आया। चांदी के अचानक बढे़ दामों से जहां कुछ व्यवसायी परेशान नजर आए तो कई व्यापारियों को खासा मुनाफा हुआ है। बीते दिन राजधानी में देर रात चांदी के भाव 2155 रुपये की रिकार्ड बढ़त के साथ 47.715 प्रति किलो तक पहुंच गए। सराफा व्यवसायियों की मानें तो कुछ व्यापारियों को इस बढ़त का फायदा मिला है तो कई को नुकसान भी उठाना पड़ा है। हाल ही में जिन व्यापारियों ने चांदी के बडे़ माल की डिलीवरी पिछली कीमत में की है और पुरानी कीमत पर ग्राहक को माल उपलब्ध कराने का आर्डर लिया है। ऐसे व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में आए दिन तेजी और गिरावट का सिलसिला चलता रहता है। लेकिन बीते 28 माह से लगातार चांदी के दामों में तेजी दर्ज की गई है। ऐसे में व्यापारियों के लिए सफेद धातु में निवेश करना मौजूदा समय में फायदे का सौदा है। सोने के दाम में 100 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ बाजार में सोने का भाव 30 हजार से पार हो गया है।