फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Showing off a combination of market impact

बाजार बंद का दिखा मिलाजुला असर

Mon, 04 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 04 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Showing off a combination of market impact
शहर से लेकर देहात तक सुबह बंद रहीं दुकानें, - फोटो : अमर उजाला
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी एवं पेनकार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को जिलेभर के व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध दर्ज कराया। हालांकि दोपहर होते-होते अधिकांश दुकानें खुल गईं। इसके चलते विरोध का असर कम ही नजर आया। शहर के अलावा करहल, कुरावली, बेवर, भोगांव आदि स्थानों पर भी बाजार बंद का मिला-जुला असर दिखा। 
विज्ञापन


ज्वैलर्स एसोसिएशन मैनपुरी के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में संता चौराहा चौक पर बाजार बंदी कर विरोध-प्रदर्शन दर्ज कराया। कहा कि केंद्र सरकार ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी और पेनकार्ड की अनिवार्यता समाप्त करे। विरोध करने वालों में वोट सिंह यादव, नसीर वारसी, धीरू राठौर, सोम गुप्ता, नीरज बैजल, श्यामवरन शास्त्री, अरुण गुप्ता, रामखिलाड़ी यादव, राजू अरोरा, ग्रीशचंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

कस्बा बेवर में सराफा व्यवसायियों ने प्रदेश बंद के आह्वान पर अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर  उमेश चंद्र वर्मा, विजयपाल सिंह, गुड्डू, संजय वर्मा, मुरारीलाल, संतोष आदि शामिल थे। वहीं शहर कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कार्यालय पर संयुक्त रूप से बैठक कर एक्साइज ड्यूटी लगाने का विरोध किया। साथ ही सराफा व्यापारियों को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। बैठक में अजय दुबे, आराधना गुप्ता, गोपाल कुलश्रेष्ष्ठ, संगीता शर्मा, पूरनचंद्र, रामऔतार वर्मा, हेमंत कुमार आदि शामिल थे। कस्बा कुरावली में प्रदेश बंद के आह्वान पर सराफा व्यापारियों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। व्यापारियों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती विरोध जारी रहेगा। विरोध करने वालों में अध्यक्ष रवि गुप्ता, रमापति वर्मा, अवधेश वर्मा, पप्पू वर्मा, सुरेश वर्मा, जीवनकांत जैन, अवनीश वर्मा, अमित जैन आदि मौजूद रहे। जिले के अन्य कसबों में भी व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रख विरोध दर्ज कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भोगांव व्यापार मंडल के आवाहन पर बाजार बंदी का नगर में मिला-जुला असर रहा।  नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन उमेश, सुरजीत सिंह, शिवशंकर वर्मा, कैलाश वर्मा, सुमित वर्मा, सुनील राजपूत, पंकज मिश्रा, शैलेश सक्सेना आदि ने नगर में बाजार को बंद कराया। दोपहर बाद व्यापारियों ने प्रतिष्ठान खोल लिए। हालांकि जिले भर के व्यापारियों ने बाजार बंद को सफल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed