{"_id":"57e6c61d4f1c1b3276a834e5","slug":"shortage-of-doctors-in-the-state-dr-satyamitr","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे प्रदेश में चिकित्सकों की कमी: डॉ. सत्यमित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे प्रदेश में चिकित्सकों की कमी: डॉ. सत्यमित्र
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. सत्यमित्र ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर का 10 बजे निरीक्षण किया। इसमें उन्हें अस्पताल में सब कुछ ठीकठाक मिला। उन्होंने तैनात चिकित्सकों से अपनी ड्यूटी ठीक ढंग से कर मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकार द्वारा मरीजों को सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। चिकित्सकों की कमी के सवाल पर कहा कि पूरे प्रदेश में कमी है अतिशीघ्र ही पांच हजार चिकित्सकों की पूरे प्रदेश में तैनाती की जाएगी। उन्होंने विशेष तौर पर एनीमिया से गर्भवती महिलाओं और कुपोषण से नवजात शिशुओं बच्चों की मौत पर कहा कि इसके लिए संबंधित कर्मचारी हीमोग्लोबिन और अन्य जांचें करा उपचार करें। ताकि समस्या पैदा न हो।
अस्पताल में ओटी, लेबर रूम, एक्स-रे रूम, पैथोलॉजी रूम, नेत्र चिकित्सा रूम, स्टॉक रूम समेत सभी कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ केके शर्मा, चिकित्साधीक्षक डॉ. मनीष प्रताप, स्नेहिल त्रिपाठी, डॉ. नंदन गुप्ता, डॉ. पवित्रा सिंह, डॉ. नीरजलता समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।