{"_id":"588b8e4a4f1c1b165dcf434a","slug":"shock-death-of-a-farmer-s-harvest-of-potato-waste","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू की बर्बाद फसल देख किसान की सदमे से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू की बर्बाद फसल देख किसान की सदमे से मौत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
farmer shimla
थाना क्षेत्र के गांव नगला बांध में गुरुवार शाम खेत में आलू की बर्बाद फसल को देखकर किसान की सदमे से मौत हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव नगला बांध निवासी शिवराज सिंह (60) क्षेत्र में पशुओं का उपचार करते थे। जानकारी के मुताबिक मृतक ने करीब पांच बीघा आलू की फसल की थी। तुषार के चलते फसल बर्बाद होने लगी थी। गुरुवार रात को वह खेत पर गए वहां प्रभावित फसल को देखकर उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिवारीजन उन्हें लेकर अस्पताल के लिए दौड़े मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अधिकतर किसानों की फसल बर्बाद हुई है।
आलू में नुकसान तो गेहूं में होगा फायदा
बेमौसम हुई बारिश से आलू की फसल में नुकसान तो गेहूं की फसल में फायदा होने से किसानों के चेहरों पर असर देखने को मिल रहा है। अ आलू की पैदावार करने वाले किसान परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
भागपुर निवासी किसान रामनरेश दिवाकर ने 15 बीघा खेत में आलू की फसल की है। गुरुवार की शाम तथा शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के उनकी आलू की फसल में नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। उनका कहना है आलू की पैदावार अच्छी होने की संभावना थी अब नुकसान ही होगा। अजीतगंज निवासी हेमचंद्र मिश्रा ने 12 बीघा खेत में गेहूं की फसल की है। बारिश से फसल में फायदा होने की संभावना से उनके चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। उनका कहना है यह बारिश फसल को फायदा ही पहुंचाएगी। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा का कहना है बारिश से आलू की फसल को अभी कोई ज्यादा नुकसान नहीं होगा। गेहूं की फसल को तो फायदा ही होगा।