फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Shivpal Yadav said In Mainpuri people are upset due to inflation and corruption in BJP government

Mainpuri: एक कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव, बोले- भाजपा की 99 गलतियां करेंगे माफ, 100वीं पर देंगे जवाब

Mon, 09 Jan 2023 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Jan 2023 07:12 PM IST
सार

मैनपुरी के करहल तहसील क्षेत्र में मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शामिल होने के लिए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। 

विज्ञापन
Shivpal Yadav said In Mainpuri people are upset due to inflation and corruption in BJP government
करहल पहुंचे शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव सोमवार को करहल तहसील क्षेत्र के अंडनी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ओमदत्त त्रिवेदी की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। आने वाले चुनावों में बेहतर करने की रणनीति बनाई। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की 99 गलतियां ही हम माफ करेंगे। 100वीं गलती पर भाजपा को सपा जवाब देगी। सड़क से लेकर सदन तक भाजपा के विरोध में दमदारी से आवाज उठाई जाएगी। भाजपा अनर्गल बयानबाजी करके बुनियादी मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रही है। भाजपा नेत्री के विवादित बयान और जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी पर सरकार का दोहरा चरित्र सामने आया है। 
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सरकार से जनता परेशान है। भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। नौकरशाही में भ्रष्टाचार लिप्त है। गरीब, किसान की बात नहीं सुनी जा रही है। बिजली महंगी है। बिजली का छापा पड़ रहा है। बेसहारा गोवंश से किसान परेशान है। बेसहारा गोवंश से ही सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसानों को इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। कहा कि जिस तरह लोकसभा उपचुनाव में जीत हुई उसी प्रकार 2024 में सपा पूरे प्रदेश में जीत हासिल करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यह लोग मौजूद रहे

इस मौके पर पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक मानिकचंद यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, पवन त्रिवेदी, अरुण त्रिवेदी, रामकुमार यादव, राकेश यादव, अजंट सिंह यादव, शैलेंद्र यादव, जीवन यादव, शैलेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, लालू यादव, रणवीर सिंह यादव, रिंकू यादव, सोनू यादव, विनय यादव, राज यादव, धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed