{"_id":"69655fd8399fa68d920e17a9","slug":"shivansh-warriors-started-with-a-win-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-152157-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शिवांश वॉरियर्स ने जीत के साथ किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शिवांश वॉरियर्स ने जीत के साथ किया आगाज
Tue, 13 Jan 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10 खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, साथ में अन्य अतिथि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शिवांश वॉरियर्स ने डीसीएफ इलेवन को नौ रनों से हराकर चतुर्थ सुरेशचंद्र दीक्षित मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। रितिक श्रीवास्तव के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के पहले मैच में सोमवार को डीसीएफ इलेवन के कप्तान ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवांश वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाए। पारस कश्यप ने 54, शोएब खान ने 26 और अंकित प्रताप सिंह ने 12 रन का योगदान दिया। आकिल मंसूरी ने चार और अनुज पाल ने तीन विकेट लिए। जवाब में डीसीएफ इलेवन की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 140 रन ही बना सकी। रोहित बालियान ने 64, अमित यादव ने नाबाद 31 और विक्रांत सिंह भदौरिया ने 13 रन बनाए। शिवांश वॉरियर्स के रितिक श्रीवास्तव ने तीन, शोएब खान और जतिन ने दो-दो विकेट लिए।अंपायरिंग आसिफ रजा और देवेश शर्मा, स्कोरिंग आरजू सक्सेना और मृदुल रायजादा ने, कमेंट्री अनुराग यादव, चेतन चतुर्वेदी, नीरज यादव और सुनील शुक्ला ने की। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गेंद खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख मनेश सिंह चौहान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद तोमर, उदय चौहान, टूर्नामेंट अध्यक्ष अमित दीक्षित, संयोजक विकास मिश्रा आदि मौजूद रहे।