{"_id":"5721013f4f1c1bb938a9190e","slug":"shiva-temple-renovated-stopping-indignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव मंदिर का जीर्णोद्धार रुकने से आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव मंदिर का जीर्णोद्धार रुकने से आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
आक्रोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला छपट्टी स्थित शिवमंदिर का जीर्णोद्धार रोकने पर बुधवार को शिव भक्तों ने मंदिर के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम से निर्माण कार्य कराने की मांग की।
धर्मेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि यह शिव मंदिर 18 साल से सार्वजनिक चबूतरे पर स्थापित है। इस मंदिर की जमीन सार्वजनिक है। जमीन से संबंधित दस्तावेज भी हम लोगों के पास हैं। शिव मंदिर खुले चबूतरे पर स्थापित है। इससे आवारा जानवर चबूतरे पर चढ़कर गंदगी फैलाते हैं। इसे रोकने के लिए जीर्णोद्धार हो रहा था। तभी कुछ लोगों ने पुलिस की मदद से काम रुकवा दिया। हैप्पी भदौरिया ने कहा कि मंदिर से किसी का रास्ता रुकता है और न ही इसमें कोई सरकारी अतिक्रमण हो रहा है।
इससे पूर्व भी कुछ लोगों ने दीवानी से स्टे का दावा किया था जो कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसमें उपरोक्त संपत्ति मंदिर की ही मानी गई। डीएम से स्थल की जांच कराने की मांग की है। जांच की मांग करने वालों में धनंजय राठौर, अश्वनी भदौरिया, सरोज कुमार, रमेश चंद्र राठौर, राजेंद्र बाबू, वीरेंद्र कठेरिया आदि हैं।