{"_id":"5873cde94f1c1ba16bba80b3","slug":"sheetalahar-ka-prakop-vrddh-kee-thand-se-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर का प्रकोप, वृद्ध की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर का प्रकोप, वृद्ध की ठंड से मौत
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शीतलहर और गलन भरी सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार सुबह 10 बजे से दो बजे तक तो सूरज का लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर दो बजे के बाद धूप तो निकली लेकिन धूप में गर्मी नहीं थी। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं करहल क्षेत्र में ठंड से एक वृद्ध की मौत हो गई।
करहल के अतीकुल्लापुर निवासी गेंदालाल (60) की ठंड लगने से सोमवार की सुबह चार बजे मौत हो गई। परिवार की रीतादेवी ने बताया कि रविवार की रात उनकी ठंड लगने से हालत बिगड़ गई थी। सुबह उनकी मौत हो गई है।
उधर, सोमवार को सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। रविवार की रात भर घना कोहरा रहने से आवागमन व्यवस्था चरमरा गई। रात में चलने वाली रोडवेज बसें कोहरे के कारण तीन से चार घंटे देरी से पहुंची। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा। कड़ाके की ठंड के कारण लोग गरम कपड़ों से लदे नजर आए। लोगों को गरम कपड़े भी अब सर्दी से बचा नहीं पा रहे हैं। लोग अलाव के सामने आग तापकर ही सर्दी पर काबू पाते नजर आ रहे हैं।