{"_id":"90cb6351e5b0de545e722d9123814ce3","slug":"shatachandee-mahaayagy-ka-bhandaare-ke-saath-samaapan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतचंडी महायज्ञ का भंडारे के साथ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतचंडी महायज्ञ का भंडारे के साथ समापन
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। अवधनगर स्थित सर्वेश्वर शिव मंदिर में चल रहे सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का भंडारे के साथ बुधवार को समापन हो गया। भंडारा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
उल्लेखनीय है कि नौ फरवरी से सर्वेश्वर शिव मंदिर में शतचंडी महायज्ञ चल रहा था। बुधवार को भंडारे के साथ समापन हुआ। इससे पूर्व आचार्य कमलेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सभी भक्तजनों के सहयोग से भंडारा कराया गया। उन्होंने कहा कि शतचंडी महायज्ञ एवं भंडारा मनुष्य के कल्याण के लिए संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि शतचंडी महायज्ञ कराने से घर की परेशानियां दूर हो जाती हैं।
विष्णु तिवारी एवं सत्यनारायण तिवारी ने 501 पाठों का उच्चारण कर सांयकाल भजन-कीर्तन किया। आचार्य राजू रंगशाला, बृजमोहन, मोहित दुबे, साधना गुप्ता, अरुण गुप्ता, मीरा तिवारी, शीतला देवी, साधना तिवारी, दीपिका तिवारी आदि मौजूद थे।