{"_id":"58246bbb4f1c1b6729b39db8","slug":"sharaab-ke-nashe-mein-sipaahee-ne-kiya-hangaama","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में सिपाही ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में सिपाही ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करने वाला सिपाही
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार सुबह गोपीनाथ बस अड्डा पर एटा में तैनात सिपाही ने जमकर हंगामा किया। कंडक्टर की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस उसे थाने ले आई। वहां सिपाही का शांतिभंग में चालान किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गोपीनाथ बस अड्डा पर प्राइवेट बस से उतरे सिपाही और कंडक्टर की बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सिपाही ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। बताते हैं कि सिपाही नरेंद्र एटा के पिलुआ थाने में तैनात है और शराब के नशे में था। वह मैनपुरी किसी काम से आया था। सूचना मिलने के बाद आगरा गेट चौकी पुलिस उसे थाने ले आई। वहां भी वह काफी देर तक हंगामा करता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कोतवाली के स्टाफ ने जब उसे शांत रहने को कहा तो उसने उनके साथ भी अभद्रता की। बस कंडक्टर की शिकायत पर पुलिस ने सिपाही का शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया।