{"_id":"6a10a723afeb076b6b0e5f07","slug":"shani-yadavs-team-defeated-warriors-battalion-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-159875-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: शनि यादव की टीम ने वाॅरियर्स बटालियन को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: शनि यादव की टीम ने वाॅरियर्स बटालियन को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा।
कस्बा स्थित महाकवि देव इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार रात नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच में शनि यादव की टीम ने वाॅरियर्स बटालियन को 48 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए शनि यादव की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट पर 80 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाॅरियर्स बटालियन की पूरी टीम महज 32 रनों पर ही सिमट गई। शानदार गेंदबाजी करते हुए शनि यादव टीम के गेंदबाज आमिर अल्वी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि सत्यवीर शाक्य ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान अंकी शाक्य, रितिक यादव, सुखवीर यादव, संजीव, जोयटी, लालू, दीपू यादव, रिशव, कल्लू, राजन आदि मौजूद रहे।