फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sexually exploited a young woman under the pretext of marriage.

Mainpuri News: शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा यौन शोषण

Wed, 01 Jul 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 01 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sexually exploited a young woman under the pretext of marriage.
बरनाहल। एक युवती ने शादी का झांसा देकर 5 साल से यौन शोषण और रुपये ठगने का आरोप लगाकर पुलिस से एक युवक की शिकायत की है। युवती ने बताया कि आरोपी के परिजन से शिकायत की तो उन्होंने गाली-गलौज कर भगा दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी एक युवती के अनुसार कस्बा निवासी सलमान सिद्दकी से उसके वर्ष 2021 में प्रेम संबंध स्थापित हो गए जिसके बाद से वह उसका यौन शोषण कर रहा है। उसके कई बाद शादी के लिए कहा तो उसे हमेशा टालता रहा। कहता कि जल्द की हम शादी करेंगे। इस दौरान उसने कोर्ट मेरिज के नाम पर 1 लाख 30 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद 90 हजार रुपये फोन लेने के बहाने ले लिए। उसने अपने पिता बीमार होने के नाम पर 13 हजार रुपये ले लिए और नौकरी के लिए दिल्ली चला गया। दिल्ली से लौटकर आने के बाद वह उसे आगरा एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मैनपुरी कलेक्ट्रेट पर ले जाकर शादी के बहाने कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 28 मई को वह घर पर अकेली थी तभी सलमान ने घर में घुसकर फिर से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो विरोध करने पर आरोपी ने पीटकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर उसे और परिजन को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के घर पर शिकायत की तो उसके परिजन ने गाली-गलौज व पीटकर भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सलमान सिद्दकी और उसके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बरनाहल थाना प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है मामले में जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed