फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Seven criminals arrested for stealing checks deposited in banks and embezzling money from accounts in Mainpuri

UP: खतरनाक गैंग बैंक में जमा चेक से खाता कर देता खाली; कई राज्यों में फैली हैं जड़ें; सरगना सहित सात दबोचे गए

Mon, 20 Nov 2023 08:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 08:10 PM IST
सार

ऐसे खतरनाक गैंग का खुलासा हुआ है जो बैंक में जमा चेक चुराकर आपका खाता खाली कर देता है। कई राज्यों में इनकी जड़ें फैली हुई हैं। पुलिस ने सरगना सहित सात अपराधियों को दबोचा है। 

विज्ञापन
Seven criminals arrested for stealing checks deposited in banks and embezzling money from accounts in Mainpuri
चेक (सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बैंकों में जमा की गई चेक चोरी करके खाते से रुपये उड़ाने वाले गैंग के सरगना सहित सात अपराधी पुलिस को हत्थे चढ़े हैं। पकड़े गए शातिरों ने यूपी सहित कई राज्यों में वारदात अंजाम दे चुके हैं। सभी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


एसपी विनोद कुमार ने बताया कि बेवर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर हरी निवासी सर्वाधार सिंह के बहनोई ने छह अक्तूबर को एक चेक बैंक में जमा करने के लिए दिया था। 3-4 दिन बाद भी जब भुगतान नहीं हुआ तो पता चला कि चेक बैंक से गायब हो गया है। मामले में शिकायत दर्ज करने के बाद जांच साइबर सेल प्रभारी रूपेश कुमार को सौंपी गई थी। 

विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि साइबर सेल की टीम और थाना पुलिस ने सोमवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के सरगना सहित को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में सरगना महेंद्र पाल निवासी जिरोनिया थाना पीलीभीत, पवन, अनिल निवासी मलिकापुर थाना बिलसंडा पीलीभीत, रनवीर निवासी अमखेड़ा थाना गजरौला पीलीभीत, मुकेश निवासी इग्धरा थाना बरखेड़ा पीलीभीत, विकास निवासी राजीव कालोनी और वीरेंद्र निवासी गांव दिहुनी बहादुरगंज थाना गजरौला पीलीभीत शामिल हैं।

Seven criminals arrested for stealing checks deposited in banks and embezzling money from accounts in Mainpuri
Mainpuri News: पुलिस गिरफ्त में बैंक से चेक चोरी करने के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह बैंकों से चेक चोरी करके खाते से रुपये निकालते थे। बेवर निवासी सर्वाधार का चेक उनके गैंग ने ही चोरी किया था। केनरा बैंक आगरा कैंट में चेक पर पीछे की तरफ खाते में भुगतान के लिए खाता संख्या लिखी थी। जिसे रबर और कलर पेंसिल से मिटा कर आधार नंबर में बदल दिया और चेक का नगद भुगतान कराया था। वह लोग करीब 10 साल से इसी तरह से बैंक में जाकर चेक चोरी कर वारदात को अंजाम देते आ रहे हैं।

विज्ञापन

कई राज्य में वारदात को दिया अंजाम

एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि राज्यों में भी गैंग ने वारदात अंजाम दी है। वहां इनकी गिरफ्तारी हुई और जेल भी जा चुके हैं। बेवर में पकडे़ जाने से पहले वह लोग हरियाणा के हिसार में सुमन नाम के व्यक्ति के साथ वारदात अंजाम दे चुके थे। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कब्जे से ये हुई बरामदगी

पकड़े गए गैंग के सदस्यों के पास पुलिस को एक इनोवा कार मिली। इसके अलावा 10 फर्जी आधार कार्ड, 23 विभिन्न बैंकों के फर्जी चेक, सात मोबाइल, चार डेबिट कार्ड, चेक में फर्जी संशोधन में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई। इसके अलावा करीब दो लाख रुपये भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed