{"_id":"6a7a105c096b76dac207a706","slug":"search-for-the-woman-remained-fruitless-on-the-third-day-as-well-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-164545-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: तीसरे दिन भी महिला की तलाश रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: तीसरे दिन भी महिला की तलाश रही बेनतीजा
Mon, 10 Aug 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में सिंहपुर नहर पुल पर शनिवार सुबह कूदने वाली महिला की सोमवार को तीसरे दिन भी एनडीआरएफ ने स्टीमर से तलाश जारी रखी, मगर तमाम प्रयास बेनतीजा रहे। पुलिस ने पातराहार के पास जाल डलवाया है। महिला के न मिलने से परिजन में भी मायूसी छाने लगी है।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव सगोनी की रहने वाली प्रेमलता शनिवार सुबह किसी कारण के चलते घर से निकल कर सिंहपुर नहर पुल आ पहुंची, जब तक कोई कुछ समझ पाता, महिला नहर में कूद चुकी थी। जिसके बाद से ही पति अमित शाक्य व अन्य परिजन तलाश कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ की टीम भी नहर में तलाश कर चुकी है। रविवार से आगरा से आई एनडीआरएफ स्टीमर से नहर में कई किलोमीटर तक तलाश करती रही। मगर, प्रेमलता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने गांव पातराहार के पास जाल भी लगवाया है। तीन दिन से लगातार चल रही तलाश के बाद भी महिला के न मिलने से परिजन में मायूसी बढ़ती जा रही है, वहीं पुलिस को भी लग रहा है कि महिला बह कर उनकी सीमा से बाहर जा चुकी है।