{"_id":"68af4cec8244b32a77075a50","slug":"sdo-of-electricity-department-suspended-for-drinking-alcohol-in-government-vehicle-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सरकारी गाड़ी में छलका रहे थे जाम...बिजली विभाग के एसडीओ पर गिरी गाज, प्रबंध निदेशक ने किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सरकारी गाड़ी में छलका रहे थे जाम...बिजली विभाग के एसडीओ पर गिरी गाज, प्रबंध निदेशक ने किया निलंबित
Wed, 27 Aug 2025 11:52 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:52 PM IST
सार
मैनपुरी के करहल में तैनात एसडीओ को निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि वह सरकारी गाड़ी में बियर पी रहे थे। इसका वीडियो भी सामने आया था।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
मैनपुरी में विद्युत निगम के करहल उपखंड एसडीओ सुखबीर सिंह को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीतीश कुमार ने बुधवार देर रात निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई सुखबीर के सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर की गई है। निलंबन के साथ ही सुखबीर सिंह को बांदा क्षेत्र से संबद्ध कर दिया गया है।
वायरल वीडियो में सुखबीर सरकारी गाड़ी के अंदर पीछे की सीट पर बैठकर बियर पीते हुए दिख रहे थे। उनके साथ गाड़ी में कुछ अन्य लोग भी थे। मगर, उनका चेहरा वीडियो में स्पष्ट नहीं हो रहा। इस दौरान वह कुछ आपत्तिजनक बातें भी कर रहे थे।
मंगलवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने इस मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन बताते हुए अधिशासी अभियंता को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अधिशासी अभियंता द्वारा प्रेषित की गई रिपोर्ट के आधार पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की ओर से सुखबीर को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-Jammu Landslide: आगरा के तीन लोगों की माैत, वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था 9 सदस्यीय परिवार; एक अब भी लापता