फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jammu Landslide Three people from Agra who had gone to visit Vaishno Devi temple died two injured and one miss

Jammu Landslide: आगरा के तीन लोगों की माैत, वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया था 9 सदस्यीय परिवार; एक अब भी लापता

Thu, 28 Aug 2025 12:36 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 28 Aug 2025 12:36 AM IST
सार

वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन में आगरा के तीन लोगों की माैत हो गई। दो घायल हो गए। नाै सदस्यीय परिवार दर्शन के लिए जम्मू गया था।

विज्ञापन
Jammu Landslide Three people from Agra who had gone to visit Vaishno Devi temple died two injured and one miss
जम्मू में आगरा के तीन लोगों की हुई माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू के कटड़ा स्थित मां वैष्णो देवी भवन मार्ग पर मंगलवार को हुए भीषण हादसे में रकाबगंज स्थित कुम्हारपाड़ा निवासी जूता कारीगर दीपक कुमार का परिवार भी हादसे का शिकार हुआ है। कारीगर की मां सुनीता देवी (50), बेटी सेजल (11 माह) और साली भावना (11) की मौत हो गई। दीपक लापता हैं। वह 24 अगस्त को बेटी का मुंडन कराने परिवार के 9 सदस्यों के साथ जम्मू गए थे। घटना की जानकारी पर अन्य परिजन रवाना हो गए।

विज्ञापन
कुम्हारापाड़ा निवासी दीपक कुमार जूता कारीगर हैं। उनके छोटे बहनोई प्रमोद कुमार ने बताया कि दीपक की तीन साल की बेटी एंजिल हैं। उन्होंने मन्नत मांगी थी। इसलिए बेटी का मुंडन कराने के लिए दीपक परिवार के साथ मां वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। उनके साथ पत्नी मोना (26), बेटी एंजिल, 11 महीने की बेटी सेजल, पिता अर्जुन सिंह, मां सुनीता देवी, कोटली बगीची निवासी बहन जैसमिन, बहनोई मोहित और साली भावना भी गए थे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को जैसमिन ने दिल्ली में रहने वाली बड़ी बहन नीलम को फोन किया। बताया कि वह लोग हादसे का शिकार हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती हैं। दीपक का पता नहीं चल रहा है। इस पर नीलम ने प्रमोद को काल करके जानकारी दी। जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। दीपक के चाचा राजू जम्मू के लिए चल दिए। मगर ट्रेन रद होने की वजह से उन्हें दिल्ली से कार में सफर करना पड़ा। बृहस्पतिवार सुबह तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई थी। घटना का पता चलने पर दीपक के घर के बाहर पड़ोस के लोग जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिवार के लोगों के पहुंचने का इंतजार
पड़ोसियों ने बताया कि दीपक के लापता होने की जानकारी मिली है। वहीं सुनीता और भावना की मृत्यु के बारे में बताया गया है। दूसरी बेटी और अन्य लोग कहां भर्ती हैं? इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। परिवार के लोगों के पहुंचने पर ही स्थिति साफ हो सकेगी।

 

हंसी खुशी के साथ गया था परिवार
पड़ोसियों ने बताया कि दीपक ने मन्नत मांगी थी। वह बेटी के मुंडन के लिए काफी समय से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाना चाहता था। कई बार योजना बनाई थी, पर नहीं जा सके। इस बार कार्यक्रम बन सका था। परिवार हंसी खुशी के साथ गया था। घर पर ताला लगा दिया था। पड़ोसियों से कहा था कि जब तक बाहर रहेंगे, तब तक घर का ख्याल रखना। मगर किसी ने सोचा भी नहीं था कि परिवार हादसे का शिकार हो जाएगा। घटना की पता चलने पर मोहल्ले के लोग गम डूब गए। सभी प्रार्थना कर रहे थे कि बाकी लोग ठीक हो जाएं।

रिश्तेदार ने कैंसिल कर दिया था कार्यक्रम
दीपक ने अपने कई और रिश्तेदारों से जम्मू जाने के लिए बात की थी। इस पर 12 से 15 लोग तैयार हो गए थे। मगर जाने से कुछ दिन पहले ही रिश्तेदारों ने कार्यक्रम कैंसिल कर दिया। जब सभी को हादसे का पता चला, तब सब परिवार का हाल जानने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed