फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   SDM suspended the accountant and gave the charge to someone else.

Mainpuri News: एसडीएम ने लेखपाल निलंबित कर दूसरे को दिया चार्ज

Thu, 14 May 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 14 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
SDM suspended the accountant and gave the charge to someone else.
किशनी। डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश के बाद एसडीएम गोपाल शर्मा ने दो ग्रामसभाओं में तैनात लेखपाल को निलंबित कर दिया है। दोनों ग्राम सभाओं में अलग-अलग लेखपालों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने एक्सप्रेसवे के लिए धीमी गति से हो रहे बैनामों पर कड़ा रुख अपनाया था। तहसील में ही मौजूद ग्रामसभा रठेह के गांव डबाह निवासी किसान ने लेखपाल स्वदेश कुमार की शिकायत की थी। बताया था कि उनसे रुपये लेने के बाद भी लेखपाल ने काम नहीं किया है। वह बैनामा करने के लिए तैयार है। डीएम ने किसान की शिकायत सुनकर एसडीएम को लेखपाल को निलंबित कर दूसरे लेखपाल को तैनात करने को कहा था।
विज्ञापन

एसडीएम गोपाल शर्मा ने लेखपाल स्वदेश कुमार को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह रठेह में अरविंद कुमार तथा मधुकरपुर में राजेश शाक्य को नियुक्त किया है। स्वदेश कुमार के पास दोनों ग्रामसभाओं का चार्ज था। इसके चलते अलग-अलग लेखपालों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed