फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sdm removes encrochment, trader oppose

अतिक्रमण हटाने में व्यापारियों से हुई झड़प

Tue, 25 Apr 2017 11:41 PM IST
ब्ययूराो अमर उजाला
ब्ययूराो अमर उजाला Updated Tue, 25 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
sdm removes encrochment, trader oppose
अतिक्रमण हटाने में व्यापारियों से हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला
 घिरोर में एसडीएम की देखरेख में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन की व्यापारियों से झड़प हुईं। वहीं बेवर में अधिकारियों को देख दुकानदारों ने ख्ुाद ही अतिक्रमण हटा लिया।
विज्ञापन

घिरोर एसडीएम देवेंद्र सिंह ने10 अप्रैल को व्यापारियों की बैठक में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया था। व्यापारियों पर आदेश का असर होते नहीं देख मंगलवार को अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान ईश्वर दयाल भारती मार्केट में लगे टिन शेड को जेसीबी से गिरा दिया। दुकानदारों ने अभद्रता शुरू कर दी। एसडीएम ने दुकानदारों के विरुद्ध शांति भंग करने की कार्रवाई करने को कहा है। व्यापारियों का कहना है एसडीएम भेदभाव पूर्ण कार्रवाई कर रहे हैं। एसडीएम का कहना है हमारा लक्ष्य नगर से अतिक्रमण हटाने का है। सभी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। लोगों का कहना है थाना गली के सामने लगा पुलिस का बोर्ड, नगर पंचायत के गेट के बाहर सड़क किनारे लगा बोर्ड, फुटपाथ पर नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वाटर कूलर, सड़क किनारे लगाए गए स्ट्रीट लाइट के खंभे भ्ीा अतिक्रमण के दायरे में हैं।
विज्ञापन

बेवर में एसडीएम संदीप कुमार, तहसीलदार राकेश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।  अधिकारियों को देख दुकानदारों ने अतिक्रमण स्वयं ही हटा लिया। अधिकारियों ने नगर पंचायत के मुख्य लिपिक प्रेमचंद्र यादव को अतिक्रमण चिन्हांकन के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र के नक्शे के अनुसार अतिक्रमण हटाने को कहा। एसडीएम ने कहा जिन लोगों ने अभी तक टिनशेड और तख्त नहीं हटाए हैं वह शनिवार तक हटा लें अन्यथा जुर्माना वसूलकर सामान जब्त किया जाएगा। सदर चौराहा सब्जीमंडी समेत पूरे बाजार में वाहनों की पार्किंग नहीं होगी, हथठेला एक जगह स्थाई खड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed