{"_id":"592db8ff4f1c1ba915bdca7b","slug":"sdm-got-mess-in-chc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को सीएचसी में मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को सीएचसी में मिली गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Tue, 30 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम को सीएचसी में मिली गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान ओपीडी, डिस्पेंसरी आदि में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
एसडीएम महेशप्रकाश गुप्ता ने अस्पताल में मरीजाें और तीमारदारों से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पैथोलोजी लैब, एक्सरे रूम, ओटी, कंप्यूटर कक्ष, जनरल वार्ड, ओपीडी की जांच की आवश्यक निर्देश दिए। नगर पंचायत द्वारा लगाए गए वाटर कूलर को उचित स्थान पर लगाने को कहा। नवीन 30 शैया मेटरनिटी होम में संचालित जांच केंद्र के व्यवस्थित मिलने पर संतोष प्रकट किया। परिसर में अस्पताल की जमीन पर अवैध कब्जा और पीछे की ओर गंदगी से भरे तालाब को देख कर नाराजगी जाहिर की। चिकित्साधिकारी डॉ. मुनींद्र यादव, डॉ. आनंदकिशोर से मरीजों से उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।