फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   School van overturns: Driver killed, six children injured

पलटी स्कूल वैन : चालक की मौत, छह बच्चे घायल

Sat, 17 Jan 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 17 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
School van overturns: Driver killed, six children injured
फोटो 2 बच्चों की स्कूल वैन से हुए हादसे के बाद खड़ा ट्रक व मौजूद लोग। संवाद
कुरावली। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल वैन एक ट्रक की चपेट में आने से पलट गई। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई। वहीं, छह बच्चे घायल हो गए। चार बच्चों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। सूचना पाकर सीओ और एसपी ग्रामीण ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना औंछा क्षेत्र के पडरिया चौराहा स्थित वीकेजी एजुकेशनल एकेडमी के बच्चों को लेने के लिए एक वैन शुक्रवार सुबह कुरावली क्षेत्र में गई थी। चालक 26 वर्षीय मोहित कुमार निवासी सूरजपुर गांव विशुनपुरा और राजलपुर से छह बच्चों को वैन में लेकर मैनपुरी-घिरोर मार्ग से होते हुए स्कूल की ओर जा रहा था। नगला गोसांई के पास मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने स्कूल वैन को चपेट में ले लिया। वैन मार्ग पर पलट गई, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। वैन को सीधा करने के साथ ही घायल छात्र 5 वर्षीय आशी, 7 वर्षीय अर्पित, 9 वर्षीय अमन पुत्र अनिल कुमार निवासी विशुनपुरा, 6 वर्षीय प्रशांत पुत्र विपिन, 11 वर्षीय मयंक, 9 वर्षीय सुशांत पुत्र अरविंद निवासी राजलपुर और चालक मोहित को उपचार के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चार गंभीर घायल आशी, अर्पित, अमन और प्रशांत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल बच्चों का हाल जाना, सीओ सच्चिदानंद से घटना की जानकारी ली, एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। इस बीच वैन चालक मोहित को भी जिला अस्पताल लाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज की है।

फोटो 2 बच्चों की स्कूल वैन से हुए हादसे के बाद खड़ा ट्रक व मौजूद लोग। संवाद

फोटो 2 बच्चों की स्कूल वैन से हुए हादसे के बाद खड़ा ट्रक व मौजूद लोग। संवाद

फोटो 2 बच्चों की स्कूल वैन से हुए हादसे के बाद खड़ा ट्रक व मौजूद लोग। संवाद

फोटो 2 बच्चों की स्कूल वैन से हुए हादसे के बाद खड़ा ट्रक व मौजूद लोग। संवाद

फोटो 2 बच्चों की स्कूल वैन से हुए हादसे के बाद खड़ा ट्रक व मौजूद लोग। संवाद

फोटो 2 बच्चों की स्कूल वैन से हुए हादसे के बाद खड़ा ट्रक व मौजूद लोग। संवाद

फोटो 2 बच्चों की स्कूल वैन से हुए हादसे के बाद खड़ा ट्रक व मौजूद लोग। संवाद

फोटो 2 बच्चों की स्कूल वैन से हुए हादसे के बाद खड़ा ट्रक व मौजूद लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed