{"_id":"6a42b29b4f11c051560c34c2","slug":"school-timings-should-be-set-from-700-am-to-1130-am-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-162037-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह सात से 11:30 बजे तक किया जाए विद्यालयों का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह सात से 11:30 बजे तक किया जाए विद्यालयों का समय
Mon, 29 Jun 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक किए जाने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष सुजीत चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से लू और अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। ऐसी परिस्थितियों में विद्यालयों में अध्ययनरत छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रवि चौहान, रामवरन राजपूत, शंकर चौहान, अमित दुबे, विवेक सागर आदि मौजूद रहे। संवाद