फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Save brother came banging schoolgirl

भाई को बचाने पहुंची छात्रा की पिटाई

Tue, 17 Mar 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 17 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Save brother came banging schoolgirl
थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला रामसिंह में भाई को बचाने आई छात्रा की लोगों ने पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर घायल होने के कारण छात्रा इंटर की परीक्षा भी नहीं दे सकी। थाने में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर परिवारीजन घायल छात्रा को लेकर मुख्यालय पहुंचे और बसपा नेताओं के साथ एसपी से मिलकर आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने थानाध्यक्ष औंछा को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह नगला रामसिंह निवासी सुरेश जाटव का पुत्र शिशुपाल गांव में एक स्थान पर खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही विजय यादव, अवनीश, भुवनचंद्र, गोविंद ने यह कहकर गाली-गलौच शुरू कर दी कि उनकी जमीन पर क्यों खड़ा है। शिशुपाल ने गाली देने से मना किया तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर भाई शिशुपाल को बचाने आई इंटर की छात्रा एलन के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस कारण उसे गंभीर चोटें आई। घायल होने के कारण मंगलवार को इंटर का वह प्रशभनपत्र भी नहीं दे सकी है। रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण पीड़ित परिवार कलक्ट्रेट पहुंचा। इसी दौरान कलक्ट्रेट पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष दीपक पेंटर, एसपी सिंह राणा आदि ने घटना की जानकारी ली। बाद में बसपा नेताओं के साथ पीड़ित छात्रा के परिवारीजनों ने एसपी से भेंट कर घटना की जानकारी दी। आरोप लगाया कि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो भगा दिया गया। एसपी ने थानाध्यक्ष को फोन कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed