{"_id":"57cc62d04f1c1baa303175b1","slug":"saraf-beat-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से मारपीट, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ से मारपीट, लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 04 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने रविवार देर शाम एक सर्राफ की दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट की। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने संता बसंता चौराहा पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
रविवार देर शाम सर्राफ व्यापारी प्रखर अपने पड़ोसी सुमित की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी अजीत और सुबोध निवासी बाटा वाली गली ने तीन अन्य साथियों के साथ दुकान में घुसकर सुमित और प्रखर के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रतिष्ठान पर हंगामा होता देख आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए इसी बीच मारपीट करने वाले पांचों युवक मौके से भाग गए। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने एकत्रित होकर संता बसंता चौराहा पर जाम लगा दिया। नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मारपीट में घायल युवकों ने मारपीट के साथ दुकान से लूटपाट करने का भी आरोप लगाया। जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया।