फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sanyo's devotion appeared Mahadev Vnkhandeshwar

संयोगिता की भक्ति से प्रकट हुए थे वनखंडेश्वर महादेव

Sun, 14 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 14 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sanyo's devotion appeared Mahadev Vnkhandeshwar
श्रावण माह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाबा भोलेशंकर को समर्पित श्रावण माह के दौरान वैसे तो नगर के सभी शिवालयों पर श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन ऐतिहासिक वनखंडेश्वर महादेव मंदिर की विशेष मान्यता है। श्रद्धालुुओं का मानना है कि यहां बाबा भोलेनाथ के दरबार में सच्चे मन से मानी गई मनोकामना जरूर पूरी होती है। 
विज्ञापन


वनखंडेश्वर महादेव का मंदिर सदियों पुराना है। इसकी करहल क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के इलाके में भी खासी प्रतिष्ठा है। किवदंती है कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान जब संयोगिता का हरण करके ले जा रहे थे तो रात होने पर उनके काफिले ने वनख्ंाडेश्वर क्षेत्र में पड़ाव डाला। उनकी प्रेयसी संयोगिता भगवान शिव की परमभक्त थीं। सुबह होने पर उन्होंने पृथ्वीराज से शिवजी की पूजा-अर्चना करने की इच्छा प्रकट की। आसपास कहीं कोई मंदिर था नहीं जहां उन्हें ले जाकर पूर्ण संरक्षण में पूजा कराई जा सके। इस स्थिति के संयोगिता ने भी अहसास किया। फलस्वरूप उन्होंने दिल से भगवान शिव को याद किया कि हे, भोले बाबा, मेरी भक्ति अगर सच्ची है तो यहीं पर पूजा का प्रबंध करा दें। संयोगिता की पुकार पर एक शिवलिंग जमीन से प्रकट हो गया। 
विज्ञापन

भगवान शिव की कृपा को देखकर संयोगिता भाव विभोर हो गईं। राजा पृथ्वीराज समेत जिसने भी शिवलिंग के प्रकट होने के बारे में सुना चमत्कृत रह गया। विधि विधान से उसकी पूजा-अर्चना की। राजा ने भगवान शिव की विशेष कृपा मानते हुए उसी स्थल पर मंदिर का निर्माण करा दिया। खासतौर से सावन के दौरान मंदिर पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ती है। सोमवार को तो मेला लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed