{"_id":"6a230b15f468c240660fd003","slug":"sankisa-reached-the-next-round-after-defeating-bhadkis-team-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-160624-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: भदकी की टीम को हराकर अगले दौर में पहुंची संकिसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: भदकी की टीम को हराकर अगले दौर में पहुंची संकिसा
विज्ञापन
फोटो 14 गांव अकबेलपुर स्थित मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
भोगांव। अलीपुर खेड़ा क्षेत्र के गांव अकबेलपुर स्थित खेल मैदान पर वीरांगना अवंती बाई क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को खेले गए मैच में संकिसा की टीम ने भदकी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
भदकी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 120 रन बनाए। जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी संकिसा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में 121 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संकिसा के अनूप ने 45, अनूप फौजी ने 30 और राहुल 24 रन बनाए।
अनूप के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संकेत बाबू उर्फ छोटू ने प्रदान किया। इस दौरान उपेंद्र राजपूत, महेश बाबू, वीरेश कुमार, सोनू, रोहित, शेखर, प्रीतम, अंकुर, मंजीत, करन आदि मौजूद रहे।