फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sanatana Dharma is not a faith but a way of life

Mainpuri News: सनातन धर्म आस्था नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति

Wed, 25 Feb 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 25 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sanatana Dharma is not a faith but a way of life
फोटो 1 बरनाहल के हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : अदनान।
बरनाहल। क्षेत्र में मंगलवार को हुए हिंदू सम्मेलन में युवाओं को सनातन संस्कृति और हिंदू एकता को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है। सनातन धर्म हमें संस्कार, अनुशासन, और राष्ट्र भक्ति का मार्ग दिखाता है। वर्तमान समय में परिवारों को विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपनी बेटियों को जागरूक बनाना चाहिए। उन्हें सही गलत की पहचान करानी चाहिए। किसी भी प्रकार के धोखे या प्रलोभन से सावधान रहने की सीख देनी चाहिए। किसी भी संदेहास्पद परिस्थिति में कानून का सहारा लें और प्रशासन को सूचना दें। विशिष्ट अतिथि डॉ. आयुषी राणा ने कहा कि सामाजिक चुनौतियों का सामना जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से ही किया जा सकता है। उन्होंने परिवार में संवाद बढ़ाने और बच्चों के साथ विश्वासपूर्ण संबंधों की बात कही।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि समाज को संगठित रहकर सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर प्रेमचंद्र शाक्य, योगेंद्र गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि, शशि गुप्ता चेयरमैन बरनाहल, अनुजेश प्रताप यादव, डॉ. राम कैलाश यादव, धर्मेंद्र यादव, नरेंद्र कुशवाहा, प्रदीप यादव, सतीश समर्थ, आयुष बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed