फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Safari, Tempo clash killed three, seven injured

सफारी, टेंपो की भिड़ंत में तीन की मौत, सात घायल

Mon, 11 Jul 2016 10:53 PM IST
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Safari, Tempo clash killed three, seven injured
सफारी, टेंपो की भिड़ंत में तीन की मौत, सात घायल - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी बरनाहल मार्ग पर सोमवार सुबह गांगसी गांव के समीप सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में एक महिला और दो युवक हैं। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शव मौके पर रख जाम लगा दिया। उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग और पुलिस यदि सक्रिय होती तो मृतकों की जान बचाई जा सकती थी। सूचना पर कई थानों की फोर्स और एसडीएम करहल, घिरोर पहुंचे। अधिकारियों के घंटों समझाने के बाद भी ग्रामीण जाम खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। वो मृतकों के परिवारीजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। बाद में पहुंचे मौके पर पहुंचे ब्लाक प्रमुख बिल्लू यादव के आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने पांच घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

बरनाहल मैनपुरी मार्ग पर गांगसी गांव के पास सोमवार सुबह आठ बजे टाटा सफारी बरनाहल की तरफ से तेज गति से जा रही थी। मैनपुरी की तरफ से आ रहे सवारियों से भरे आटो रिक्शा से गांगसी गांव के पास भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो रिक्शा खंदी में जा गिरा और सफारी रोड किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इससे खंभा भी टूट गया। टाटा सफारी श्याम वीर सिंह ग्राम नगला सभा की है, हादसे के बाद वो गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे के वक्त खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने आटो के नीचे दबे लोगों को निकाला। हादसे में मौके पर ही एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। मृतकों में जोगेश कुमार (13) ग्राम गांगसी थाना दन्नाहार, रिंकू बरनाहल (24) और शांति देवी पत्नी दया किशन ग्राम सोथरा थाना बरनाहल शामिल हैं। वहीं हादसे में घायल सात लोगों को पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम एक घंटे से भी अधिक समय बाद मौके पर पहुंची। उनका कहना था कि यदि दोनों विभाग के लोग समय रहते मौके पर आ जाते तो मृतकों की जान बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों के जाम लगाने की सूचना पर कई थानों की पुलिस और एसडीएम करहल एसडीएम घिरोर मौके पर पहुंच गए। उनके काफी समझाने के बाद भी लोग नहीं माने। करीब पांच घंटे बाद ब्लाक प्रमुख बिल्लू यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने शवों को मौके से उठने दिया और जाम खोला। लोगों का आक्रोश ठंडा होने के बाद अधिकारियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ दन्नाहार ने बताया कि हादसे के संबंध में किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। सफारी को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed