फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sadar vidhaayak ne juloos nikaalakar kiya shakti pradarshan

सदर विधायक ने जुलूस निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

Sun, 08 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 08 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
sadar vidhaayak ne juloos nikaalakar kiya shakti pradarshan
शक्ति प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा की रार मैनपुरी सीट पर कहीं पार्टी का बंटाधार न कर दे इसे लेकर पुराने सपाई परेशान हैं। प्रो. रामगोपाल द्वारा चुनाव आयोग में शपथपत्र दाखिल करते ही उनके खासमखास विधायक सदर ने विधानसभा क्षेत्र में रविवार को जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मैनपुरी विधानसभा सीट से इस बार अखिलेश यादव ने रामगोपाल यादव के खास माने जाने वाले विधायक राजू यादव को टिकट दी है। वहीं मुलायम सिंह यादव ने पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव पर दांव लगाया है। राज्यसभा सदस्य दर्शन सिंह यादव के मानिकचंद्र यादव नजदीकी रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन


रविवार को विधायक सदर राजू यादव ने विधानसभा क्षेत्र में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनसंपर्क कर सहयोग माना। वहीं मुलायम सिंह यादव के समर्थकों ने भी ताल ठोंकनी शुरू कर दी है। बता दें कि जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के दौरान रामगोपाल के खास माने जाने वाले विधायक राजू यादव तथा शिवपाल सिंह यादव के खास माने जाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुजान सिंह यादव के बीच फायरिंग तक हो चुकी है। सुजान सिंह यादव पूर्व विधायक मानिकचंद्र यादव के भी खास माने जाते हैं। इन हालातों के चलते इस बार भी टकराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुफिया विभाग ने भेजी है रिपोर्ट
मैनपुरी। विधानसभा चुनाव से पूर्व ही खुफिया विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में कहा है पंचायत चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्र में दोनों गुट भिड़ चुके हैं। उनके बीच जमकर फायरिंग भी हुई है। दोनों नेताओं को बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। चुनाव में दोनों गुट फिर भिड़ सकते हैं। जिसके चलते विधानसभा क्षेत्र तथा दोनों गुटों की गतिविधियों पर सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed