{"_id":"58615b504f1c1b8640eebe34","slug":"sadak-nahin-banane-se-aakroshit-graameenon-ne-kiya-haeeve-jaam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क नहीं बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क नहीं बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम गोकुलपुर में सड़क न बनने से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। कई बार मांग करने पर भी सड़क न बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सांसद व विधायक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बाद में एसडीएम किशनी के आश्वासन पर जाम खोला।
ग्राम गोकुलपुर के ग्रामीण कई सालों से सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें सिर्फ जनप्रतिनिधियों से आश्वासन मिला। सोमवार सुबह 11 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव के सामने जाम लगा दिया। सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने सांसद तेजप्रताप यादव और विधायक ब्रजेश कठेरिया मुर्दाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों ने गांव में घुसने वाले रास्ते पर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर टांग दिया। जाम से राजमार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर एसडीएम अमित सिंह और कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। ग्रामीण किसी भी तरह मानने के लिए तैयार नहीं थे।
बसपा प्रत्याशी कमलेश कुमारी ने भी ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। साढ़े तीन घंटे बाद एसडीएम व प्रधान के मनरेगा से सड़क बनवाने के आश्वासन पर जाम खोला। इस मौके पर ऋषि यादव, विजेंद्र यादव, विकास यादव, गौरव यादव, सोनू यादव, विनोद यादव, अशोक यादव, संजू यादव, रामविलास आदि मौजूद रहे।