{"_id":"58b3158d4f1c1bcd56830e40","slug":"sadak-khodaee-ke-kaaran-lag-raha-jaam-log-pareshaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क खोदाई के कारण लग रहा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क खोदाई के कारण लग रहा जाम, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खोदाई से परेशानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग द्वारा शहर में सड़क किनारे अंडरग्राउंड केबल डालने के लिए खोदाई की जा रही है। इसके चलते आए दिन बाजार में जाम के हालात बन रहे हैं। कचेहरी रोड पर महिला थाने के पास लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। जाम से निकलने को लोग जुझते रहे।
शहर के लोगों को बिजली समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग अंडरग्राउंड डालने केबल के लिए आगरा रोड, करहल रोड, सदर बाजार, कचहरी रोड पर खोदाई कराई जा रही है। सड़क किनारे कर्मचारियों द्वारा खोदाई में निकली मिट्टी सड़क पर डाली जा रही है। इससे बाजार में आए दिन जाम लग रहा है। जाम के चलते राहगीरों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही रविवार की दोपहर लगभग एक बजे तांगा स्टैंड कचहरी रोड पर महिला थाने के पास इसी के चलते जाम लग गया। रविवार होने के कारण बाजार में पहले से ही भीड़ थी। इसी बीच आगरा रोड की ओर से दो बोलेरो बाजार में आ गईं। जाम से निकलने के लिए बाइक चालक इधर उधर से निकलने लगे तो जाम में फंस गए। लगभग एक घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे मगर कोई भी ट्रैफिक अथवा पुलिसकर्मी वहां नहीं पहुंचा। एक घंटे बाद किसी तरह जाम कम होने पर राहगीर वहां से निकल सके।
खुदी सड़क में फंसी ट्राली
मैनपुरी। मोहल्ला छपट्टी चौराहे पर रविवार की दोपहर खुदी सड़क में ट्रैक्टर ट्राली का पहिया आ जाने से ट्राली उसमें फंस गई। जिसके चलते वहां जाम लग गया। लोग गलियों से होकर निकलने लगे तो गलियों में जाम लग गया। ट्राली में ईंटें लदी थीं। चालक ट्रेक्टर लेकर आगरा रोड पर जा रहा था। रास्ता भटकने के कारण वह घनी आबादी में आ गया। दूसरी ट्राली मौके पर बुलाकर फंसी ट्राली को खाली कराया गया। ट्राली हटने के बाद ही जाम ख्ुाल सका।