फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   sadak haadason mein do mahilaon kee maut, do ghaayal

सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत, दो घायल

Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 02 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
sadak haadason mein do mahilaon kee maut, do ghaayal
विलाप करते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक युवक और बालिका गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला धऊ निवासी नन्नी देवी (45) भैया दूज पर मायके छिबरामऊ के गांव बरुआ गई थी। बुधवार को वह पुत्र पंकज और सात वर्षीय चांदनी के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तभी थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज चौकी के समीप ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पंकज और चांदनी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। वहीं मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। दूसरा हादसा कोतवाली क्षेत्र के ईशन नदी पुल के समीप हुई। कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी छपट्टी निवासी कुसुम लता (38) बुधवार शाम करीब पांच बजे ईशन नदी पुल के समीप पैदल घर आ रही थी। तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की रिपोर्ट मृतका के पुत्र सर्वेश ने दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed