{"_id":"586d32d54f1c1b945d1590c2","slug":"rural-development-is-not-hung-black-flags","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास न होने पर ग्रामीणों ने काले झंडे टांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास न होने पर ग्रामीणों ने काले झंडे टांगे
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Wed, 04 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
विकास न होने पर ग्रामीणों ने काले झंडे टांगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड क्षेत्र के ग्रामपंचायत लोहिया ग्राम खुशहालपुर के ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य न होने पर काले बैनर और झंडे दिखाकर चुनाव बहिष्कार करने का एलान किया। लोगों का कहना है कि अगर मार्ग का डामरीकरण नहीं कराया गया तो गांव के लोग चुनाव में वोट नहीं डालेंगे
विकास खंड क्षेत्र के लोहिया ग्राम खुशहालपुर में बुधवार को गांव के लोगों ने गांव में विकास कार्य न होने पर काले झंडे लगाकर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए ग्रामीणों ने चुनावों का बहिष्कार करने का ऐलान किया। ग्रामवासी अभिषेक यादव का कहना है कि ग्राम प्रधान से लेकर बड़े नेता गांव के साथ भेदभाव करते आ रहे है। क्षेत्रीय विधायक सोबरन सिंह तक हमारे गांव में देखने तक नहीं आए। गांव की तरफ जाने वाला मार्ग 25 साल से कच्चा पड़ा है। मार्ग का डामरीकरण कराने को लेकर अवगत कराया लेकिन विधायक ने नहीं सुनी। गांववासी नाथूराम फौजी का कहना है कि 2014 में गांव का चयन लोहिया गांव में हुआ तो खुशी हुई लेकिन काम कुछ नहीं हुआ। गांव में मात्र तीन चार छोटी-छोटी गलियों में ही सीसी कराई गई। बाकी गांव में गलियां कच्ची पड़ी है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजकुमार यादव पर बंदर बांट करने का आरोप लगाया। ग्रामीण राहुल यादव का कहना है कि आधे गांव में विद्युतीकरण हुआ है। गलियों में गंदगी का अंबार लगा है। प्रदर्शन करने वालों में किशन मुरारी मिश्रा, भूरे लाल, शिव प्रकाश, ज्योती प्रसाद, अभिषेक यादव, बादाम सिंह, राम गोपाल सिंह, योगेेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।